
पोस्मार्टम हो गया। इस मामले को क्लोज किया जाए। दारोगा जी मुंह में पान दबाए सिपाही को यही कह रहे थे। सर क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में जाएगा। हां भेजना ही पड़ेगा। सर लेकिन मामला तो प्यार का था न। दारोगा जी को अफसोस हो रहा था। खैर अपना काम तो यही है न यमराज के पास न्याय थोड़े होना है। खून से सनी हुई थी चिट्ठी। लेकिन नाम तो किसी का लिखा नहीं था। फिर इस केस में कौन सा मामला बन रहा है। थाने में बातें चल रही थी तब तक एक फोन कॉल आया। सर लाईन पर डीआईजी साहेब हैं। हड़बड़ी में दारोगा जी ने फोन लिया। जी सर जी सर के अलावा कुछ और सुनने को नहीं मिला। फोन कट करने के बाद दारोगा जी ने कहा कि इस मामले का पटाक्षेप करना है। क्लोजर रिपोर्ट जल्दी से कोर्ट में भेजना है। कल जज साहेब इस पर फैसला सुनाएंगे। लेकिन सर…… ये कैसे हो सकता है। उस चिट्ठी में कुछ तो ऐसा लिखा है कि इस मामले में कुछ क्लू मिल जाए। यह प्रेम कैसा था। दारोगा जी कहते हैं कि इसमें ना किसी का नाम था और ना ही किसी का अता और पता। जब कुछ है ही नहीं तो इस मामले में किया क्या जा सकता है। फिर भी इस प्रेम की कहानी का क्लोजर रिपोर्ट तो तैयार कर भेजना ही होगा। दारोगा जी रुकने का नाम नहीं ले ले रहे थे। कहा कि पुलिस को लोग बेवजह का बदनाम करते हैं। हर बात में हमे ही कहा जाता है कि सबसे बड़े घूसखोर और बेईमान हैं।
कोर्ट में जाना तो पड़ेगा न सर सबेरे। सर मामला अनोखा है कल चैनल वाले बाइट लेने लिए नहीं पहुंच जाए। दारोगा जी ने माथा पिट लिया। चैप्टर क्लोज करो यार। इस प्यार की इंतहा कहां जाएगा। प्रैक्टिकल दुनिया है और किसी को किसी से कोई लेना देना नहीं। लेकिन सर इतना आसान कहां है क्लोजर रिपोर्ट तैयार करना। और सर………… वो खून से सनी चिट्ठी। क्या था उसमें… सर उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट आ चुकी है। फिंगर प्रिंट की जांच हो रही थी। लेकिन………………। सर आपने राधा कृष्ण के प्रेम की अमर कहानी सुनी है या नहीं.. यह निष्काम प्रेम था। दारोगा जी क्लोजर रिपोर्ट की आखिरी लाइन लिख रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एफ़्रोडाइट की कहानी है जो एक प्राचीन ग्रीक देवी थी। जो प्रेम का प्रतीक मानी जाती थी। इस क्लोजर रिपोर्ट में इसी लाइन के साथ कोर्ट में जाना है ताकि मामले का पूरी तरह पटाक्षेप हो सके। सर सर। दारोगा जी माथा पिंट लिए सर आह भी नहीं निकली। किसकी ओहो बड़ा अफसोस हुआ। क्यों बेवजह का समय बर्बाद कर रहे हो। न्यूज नहीं देखते क्या। आजकल इसी तरह प्रेम का क्लोजर रिपोर्ट तैयार किया जाता है।