
संजय तिवारी
सासाराम (रोहतास) बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में 18 जून 2025 से 22 जून 2025 तक सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल छपरा सारण में राज्य सचिव श्रीनिवास कुमार के नेतृत्व में राज्य स्तरीय योगा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से लगभग 550 स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक भाग लेंगे। जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि हर दिन रंगोली, पेंटिंग और यूथ फोरम जैसी प्रतियोगिताएँ होंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी प्रतिभागी ओपन योगा करेंगे और 20 जून को रूट मार्च के जरिए योग के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। प्रतिदिन कैम्प फायर में लोक कला व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।आयोजन को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के द्वारा निर्धारित कोटा के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास के निर्देशानुसार रोहतास जिले के रामदुलारी गंगा उच्च विद्यालय चेनारी से 16 स्काउट और गाइड 02 यूनिट लीडर राज्य स्तरीय योगा उत्सव में भाग लेंगे। इस कैंप हेतु रामदुलारी गंगा उच्च विद्यालय चेनारी के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह के द्वारा स्काउट और गाइड को भेजने हेतु सहमति दे दी गई है। इस शिविर में जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में आर्यन कुमार, गोलू कुमार, सुमित कुमार, आदर्श सिंह, अनमोल राज, मो.आमिर अली, अभिषेक शर्मा, आशुतोष तिवारी, विवेक कुमार सिंह, पियूष कुमार, गुलाम मोहम्मद, मारुफा हायात फातमी, अर्चना कुमारी, रंजनी कुमारी, पिंकी कुमारी, दीपरानी राज भाग लेंगें।