
डेहरी आन सोन. सोन नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा में कमी के बाद शनिवार शाम को जलस्तर घटने का सिलसिला शुरू है। इंद्रपुरी बराज पर आज दो लाख 26 हजार क्यूसेक पानी पहुंच रहा है।बराज का 69 में से 54 गेट खोलकर लेवल मेनटेन करने के बाद दो लाख 14 हजार 701 क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा गया है। नहरों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दिया गया हैजल संसाधन विभाग के अनुसार झारखंड,उत्तरप्रदेश,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ व जिले के कैमूर पहाड़ी इलाके में से हो रही वर्षा के थमने के बाद सोन नदी का जलस्तर घटने का सिलसिला जारी है।
मध्य प्रदेश के बाणसागर जलाशय से आज एक लाख 14 हजार 417 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।बाणसागर से पांच दिनों से एक लाख क्यूसेक से अधिक छोड़ा गया पानी बराज पर पहुंचने लगा है।
वही उत्तर प्रदेश के रिंहद जलाशय से आज 9477 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
सोन नगर कमांड एरिया के आठों जिलों रोहतास,भोजपुर ,बक्सर व कैमूर,औरंगाबाद ,अरवल,जहानाबाद व पटना जिले में चार दोनों से हो रही भारी वर्षा थमने के बाद नहरों में पानी की आपूर्ति आज से शुरू कर दिया गया है।
बराज से पश्चिमी संयोजक नहर में 8526 व पूर्वी संयोजक नहर में3510 क्यूसेक पानी की आपूर्ति किया जा रहा है।
कहते है अधिकारी
जल संसाधन विभाग के मॉनिटरिंग के कार्यपालक अभियंता भारती रानी के अनुसार इंद्रपुरी बराज पर ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र से वर्ष थमने के बाद आज दो लाख 26हजार 701 क्यूसेक पानी आ रहा है।जिसमें से बराज का लेवल मेनटेन करने के बाद दो लाख 14 हजार क्यूसेक 701 क्यूसेक पानी 54 गेट खोलकर सोन में छोड़ा जा रहा है। नहरों में आज से पानी की आपूर्ति शुरू कर दिया गया है।