
डेहरी आन सोन। स्थानीय महिला कॉलेज, डालमियानगर में मंगलवार को एन एस एस व विवेकानंद ग्रुप ऑफ रेस्टीट्यूशन, औरंगाबाद के सौजन्य से नारी उत्थान पर स्वामी विवेकानंद के विचार पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंच संचालन कालेज के एन एसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी नीतु रानी ने किया।कार्यक्रम पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह ने आज ही योगदान किए महाविधालय के नवनियुक्त प्रायार्य डॉ अशोक कुमार का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ कुमार ने स्वामी विवेकानंद के नारी के उत्थान और महिला सशक्तिकरण पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किया । भाषण प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितीका मिश्रा, द्वितीय स्थान समिक्षा त्रिपाठी तथा तृतीय स्थान आफरीन परवीन को प्राप्त की। साथ ही अन्य प्रतियोगियों को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णय मंडल में डॉ० उपासना , डॉ शंम्भु शरण सिंह तथा डॉ जय राम सिंह शामिल थे। निर्णायक मंडल के इतिहास विभाग के वरीय शिक्षक डॉ. शम्भु शरण सिंह ने स्वामी विवेकानंद के नारी के सम्मान और सशक्तिकरण पर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को परिभाषित किया । हिन्दी विभाग के डॉ. हरेन्द्र कुमार सिंह ने नारी सम्मान के विभिन्न पक्षों को वर्तमान से जोड़ने का प्रयास किया। कार्यक्रम में महाविधालय के शिक्षकों में डॉ स्मिता, मिथिलेश सिहं, डॉ. रेणु प्रमारी, डॉ. मिलोक मंडल, डॉ. राजीव कुमार समेत शिक्षकेतर कर्मी व छात्राएं मौजूद थी।