प्रयागराज, 18 जनवरी (हि.स.)। उप्र के प्रयागराज माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पुष्प वर्षा होते ही गंगा मैया के जय घोष से आसमान गूंजा उठा। मौनी अमावस्या का पुण्य अर्जित करने के लिए श्रद्वालुओं का आगमन जारी है।
माघ मेला के तीसरे महत्वपूर्ण स्नान पर्व मौनी अमावस्या को स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का संगम तट पर जन सैलाब उमड़ पड़ा है। माघ मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। यह जानकारी माघ मेला पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय ने दी।
————–
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
