साल 2010 में भारत के दूरसंचार क्षेत्र में एक अहम बदलाव आया, जब मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (Mobile Number Portability – MNP) सेवा की शुरुआत की गई। इस सुविधा के तहत उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर बदले बिना एक टेलीकॉम कंपनी से दूसरी कंपनी में जाने की आज़ादी मिली।
मोबाइल पोर्टेबिलिटी लागू होने से पहले उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क या सस्ती सेवाओं के लिए नंबर बदलना पड़ता था, जिससे संपर्क बनाए रखना मुश्किल हो जाता था। MNP की शुरुआत के बाद ग्राहकों को अधिक विकल्प मिले और टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ी।
इस कदम से सेवा की गुणवत्ता में सुधार, कॉल दरों में कमी और उपभोक्ता हितों को मजबूती मिली। मोबाइल पोर्टेबिलिटी को भारतीय दूरसंचार इतिहास में उपभोक्ता-केंद्रित सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1265 – इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।
1503 – स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
1817 – ‘कलकत्ता हिन्दू कॉलेज’ की स्थापना हुई।
1839 – चिली ने पेरु, बोलीविया की संयुक्त सेनाओं को पराजित किया।
1840 – डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी।
1841 – प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।
1860 – डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल किया।
1887 – अमेरिकी सीनेट ने ‘पर्ल हार्बर’ को नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।
1892 – पहली बार बास्केट बॉल खेला गया।
1920 – अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना।
1925 – सोवियत संघ और जापान के बीच सहयोग समझौता हुआ।
1942 – जापान ने बर्मा (अब म्यांमार) पर आक्रमण किया।
1949 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा।
1950 – दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
1952 – ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर क़ब्ज़ा किया।
1957 – वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।
1957 – भारत की पहली ‘परमाणु भट्टी अप्सरा’ का उद्घाटन हुआ।
1957 – भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ़्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।
1958 – नाटो के प्रक्षेपात्रों की तैनाती की सुविधा न देने की स्थिति में यूनान पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की धमकी सोवियत संघ ने दी।
1961 – ‘जॉन एफ केनेडी’ ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1964 – अमेरिका में ‘मीट द बीटलेस’ जारी हुआ।
1968 – इराक के राष्ट्रपति आरिफ़ हटा दिये गए।
1971 – अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का उदय ‘केंद्रशासित प्रदेश’ के रूप में हुआ।
1972 – अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना।
1977 – जिम्मी कार्टर सं.रा.अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1980 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
1982 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावकारी हुआ।
1989 – जॉर्ज बुश ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1990 – सोवियत सैनिकों ने अजरबैजान की राजधानी बाकू पर धावा बोला, अनेक लोग मारे गए।
1993 – बिल क्लिंटन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गहन।
2001 – जार्ज बुश जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने, ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
2006 – नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
2007 – अफगानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।
2008 – बॉलीवुड अभिनेता देवानंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया।
2008 – पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार ख़ान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।
2009 – बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
2010 – गुरुदत्त की फिल्मों ‘चौदहवीं का चांद’, ‘कागज के फूल’ और ‘साहब बीवी और ग़ुलाम’ आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 1969 में शुरू हुए ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
2010 – एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा ‘जापान एयरलांइस’ ने खुद को दीवालिया घोषित किया।
2010 – भारत में ‘मोबाइल पोर्टेबिलिटी’ सेवाओं की शुरुआत हुई।
2018 – भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।
2020 – जे. पी. नड्डा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुने गये। वे भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
2020 – आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने के संबंधी बिल को मंजूरी दे दी।
2020 – बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और इसका नेतृत्व करने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से ‘क्रिस्टल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
जन्म
1871 – रतनजी टाटा – ‘टाटा समूह’ को खड़ा करने वाले चार लोगों में से एक थे।
1899 – के. सी. अब्राहम – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1915 – गुलाम इशाक़ ख़ान पाकिस्तान के राष्ट्रपति
1920 – इतालवी फिल्म निर्देशक ‘फ़ेडरिको फ़ेलिनी’ का जन्म हुआ।
1926 – कुर्रतुलएन हैदर, भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार
1940 – कृष्णम राजू, भारतीय अभिनेता और राजनेता
1942 – सोमपाल शास्त्री – राष्ट्रीय लोक दल के प्रसिद्ध राजनेता थे।
1945 -अजीत डोभाल, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
1947 – स्वयं प्रकाश – हिंदी साहित्यकार थे।
1948 – रतन थियम, प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक।
निधन
1779 – डेविड गैरिक- अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक।
1951 – ठक्कर बाप्पा – अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।
1955 – हरविलास शारदा – भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।
1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू।
1961 – अंजलाई अम्मल – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
1975 – मलिक खिज़ार हयात तिवाना – भारतीय राज्य पंजाब के राजनेता, सैन्य अधिकारी तथा ज़मींदार थे।
1988 – खान अब्दुल गफ्फार खान – भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी का निधन।
1993 – बिन्देश्वरी दुबे – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।
1993 – लांस नायक करम सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक।
2002 – रामेश्वर नाथ काव – भारत की गुप्तचर संस्था ‘रॉ’ (रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग) के संस्थापक थे।
2005 – परवीन बॉबी- भारतीय अभिनेत्री का निधन।
2010 – अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार (लव स्टोरी) ‘एरिक सेगल’ का निधन।
2022 – अरुण वर्मा – हिन्दी फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय
