आसनसोल, 19 जनवरी (हि.स.)। आसनसोल एसडीओ कार्यालय में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद से ही भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह मोड पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। उसके बाद आसनसोल साउथ पुलिस चौकी के गेट पर भी धरना दिया गया। मौके पर आसनसोल दक्षिण के विधायक तथा प्रदेश कमेटी महासचिव अग्निमित्र पाल, भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप दे, प्रशांत चक्रवर्ती सहित सैकड़ो कार्यकर्ता भगत सिंह मोड पर मौजूद थे।
एसडीओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता तापस राय को गिरफ्तार किया था। जिसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही घायल भाजपा महिला कर्मी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। धरना प्रदर्शन शाम छः बजे से रात नौ बजे तक भाजपा नेता व कार्यकर्ता भगत सिंह मोड पर धरने पर बैठे रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने नौ बजे घरना समापन की घोषणा की। उसके बाद धरना समाप्त हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन के कारण भगत सिंह मोड पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मंगलवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता आसनसोल कोर्ट में एकत्रित होंगे। जहां तापस राय के रिहाई की मांग को लेकर विरोध जताया जाएगा। —————
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा
