किस्तवार, 28 जनवरी (हि.स.)। किश्तवार के हस्ती पुल इलाके के पास हुए भूस्खलन में कम से कम 50-60 भेड़-बकरियां मृत पाई गईं। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में मलबा गिरने से जानवर दब गए और उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए बचाव और मूल्यांकन अभियान जारी हैं। अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर नजर रख रहे हैं और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
