कश्मीर, 28 जनवरी (हि.स.)।
कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में एक शोक सभा के दौरान बुधवार को एक दो मंजिला आवासीय मकान गिरने से कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि चंदेरगीर गांव में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के पूर्व कर्मचारी ग़ मोहम्मद डार के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे तभी अचानक घर ढह गया। मोहम्मद डार का कल बीमारी के कारण निधन हो गया था।
अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।घायलों की पहचान चंदरगीर निवासी मोहम्मद मकबूल डार की पत्नी सारा बेगम आशाम निवासी बिलाल अहमद की पत्नी अफ़रोज़ा बेगम मीमा बेगम बिलकिसा बेगम पुटरमोल्ला गांदरबल की निवासी राजा बेगम और हलीमा बेगम के रूप में हुई है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
