पौड़ी गढ़वाल, 28 जनवरी (हि.स.)।कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ कार्यक्रम की शुरूआत कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में चौपाल लगाकर लोगों को मनरेगा से जुड़ी जानकारी दे रही है। बुधवार को रखूंण में आयोजित चौपाल में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने का काम किया गया है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
बुधवार को आयोजित चौपाल में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि हाईकमान के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में मनरेगा बचाओ कार्यक्रम किए जा रहे है। जिसके तहत ग्रामीणों को मनरेगा से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी जा रही है।
कागजों में विकसित भारत का नारा देने वाली भाजपा सरकार जमीन पर ग्रामीण रोजगार को कमजोर करने का काम कर रही है। रोजगार की कानूनी गारंटी हटाना, तकनीक के नाम पर पहाड़ के मजदूरों को काम से बाहर करना और मज़दूरी में भेदभाव ये सब उसी नीति का हिस्सा हैं। आरोप लगाया कि मनरेगा कमजोर हो रहा है और उसका सीधा असर ग्रामीणों की आर्थिकी, आजीविका और पलायन पर पड़ रहा है।
इस मौके पर पूर्व प्रधान विजयदर्शन बिष्ट, मनीष, सरिता देवी, नेहा देवी, बीपी नौटियाल, राजपाल गुसांई, सुरेंद्र गुसांई, सुशीला देवी, कल्पेश्वरी देवी, दमयंती देवी, पवित्री देवी, अंशु देवी, सुमित्रा देवी शांति देवी आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह
