नई दिल्ली, 28 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र के लोगों के लिए यह बहुत बड़ा झटका है।
सचदेवा ने कहा कि अजीत पवार का जाना बेहद दुखद है, क्योंकि महाराष्ट्र की राजनीति में अजीत पवार की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। वह महाराष्ट्र के एक मजबूत नेता थे और उन्होंने भारतीय राजनीति में भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस तरह से उनका जाना बेहद दर्दनाक है। यह न केवल महाराष्ट्र के लोगों के लिए बल्कि खेल जगत के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है, क्योंकि वह महाराष्ट्र ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष थे और लगातार खेल से जुड़े रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी
