
रामगढ़, 28 जनवरी (हि.स.)। रामगढ़ शहर के नेहरू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव पर बुधवार को मंदिर परिसर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम बाबा श्याम की पूजा अर्चना कर ज्योत प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात गणेश वंदना के बाद श्री श्याम ज्योति का पाठ प्रारंभ हुआ। जिसके यजमान विष्णु पोद्दार, संजय अग्रवाल, मुकेश बौदिया, ऋषभ पटवारी, रितिक परशुरामपुरिया सपत्नीक के हाथों समस्त पूजन कार्य संपन्न कराया गया। इस दौरान 400 से अधिक महिलाओं में एक साथ बाबा श्याम का पाठ किया जो देखने ही बन रहा था।
इसे लेकर पूरा मंदिर परिसर आकर्षक खुशबूदार फूलों और विद्युत साज से सजा हुआ था जो देखते ही बन रहा था। वहीं कोलकाता से आए भजन गायक रोहित शर्मा उर्फ जिम्मी ने एक से बढ़कर एक बाबा श्याम के गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झुमाया।
इस दौरान उन्होंने बाबा श्याम का वर्णन किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमल बगड़ियाल बताया कि गुरुवार को भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा एवं कई कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें बाबा श्याम को चूरमा की खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
