जम्मू,, 28 जनवरी (हि.स.)। बंदीपोर जिले के हाजी़न क्षेत्र के चंदरगैर गांव में बुधवार दोपहर को एक शोकसभा के दौरान घर की छत गिरने से कम से कम दस लोग घायल हो गए।
घटना तब हुई जब बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने के लिए घर में एकत्र हुए थे। छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया और कई लोग इसके नीचे फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को सुम्बल सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और चोटें हल्की से मध्यम दर्ज की गई हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
