जम्मू, 28 जनवरी (हि.स.)। जम्मू जिले के पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में 20 सितंबर 2025 को एक शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया कि शॉपिंग के दौरान शिकायतकर्ता का सोना चोरी हो गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जम्मू सिटी नॉर्थ विवेक शेखर ने स्वयं मामले की निगरानी की और अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने जांच के दौरान सोना चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी किया गया सोना भी बरामद कर लिया गया।
इस पूरे मामले की जानकारी एसपी सिटी नॉर्थ विवेक शेखर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जम्मू पुलिस आम जनता की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
