पूर्वी सिंहभूम, 28 जनवरी (हि.स.)। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक 10 गीगावाट ईपीसी परियोजनाओं के सफल निष्पादन का माइलस्टोन पार कर लिया है। यह उपलब्धि भारत के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में कंपनी की अग्रणी भूमिका को और मजबूत करती है। टीपीआरईएल, द टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की सहायक कंपनी है और देश की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में शामिल है।
यह जानकारी बुधवार को टाटा स्टील की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अब तक कमीशन की गई 10 गीगावाट ईपीएसी परियोजनाओं में 9.7 गीगावाट सौर और 290 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं।
इनमें से 4.2 गीगावाट परियोजनाएं इन-हाउस हैं, जबकि 5.8 गीगावाट थर्ड-पार्टी ग्राहकों के लिए निष्पादित की गई हैं। यह उपलब्धि कंपनी की मजबूत परियोजना प्रबंधन क्षमता, कुशल निष्पादन मॉडल और गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक
