बागपत, 28 जनवरी (हि.स.)। यूजीसी के नए नियमाें को लेकर बागपत में विरोध जारी है। बुधवार काे भारतीय जनता पार्टी के छपरौली विधानसभा मंडल उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने विरोध जताते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए सरकार से गहरी नाराजगी व्यक्ति है।
सुमित शर्मा बागपत में भारतीय जनता पार्टी के छपरौली विधानसभा मंडल उपाध्यक्ष हैं। यूजीसी को लेकर सरकार के प्रति उनकी गहरी नाराजगी है। उन्होंने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया है कि जब तक यूजीसी कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा और वह भाजपा का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा है कि कानून के विरोध में वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। सुमित शर्मा के इस कदम से पार्टी के अंदर असंतोष की भावना दिखाई दे रही है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग इस यूजीसी निर्णय के खिलाफ हैं। जिसका असर भाजपा में दिखाई देने लगा है। सुमित शर्मा के इस कदम से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सुमित शर्मा अपने क्षेत्र में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं उनके निर्णय से समर्थकों में नाराजगी है और वह भी सरकार से कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी
