रांची, 28 जनवरी (हि.स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो पिपराटांड़ मैदान, सिरका (अनगड़ा) में आयोजित चार दिवसीय युवा महोत्सव सह टुसू मेला के समापन कार्यक्रम में बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम उद्घाटन किया। मौके पर महिला फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सुदेश ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को निखारते हैं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति को सहेजने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति अतुलनीय है और सौभाग्य की बात है कि हमारे युवाओं के दिल में अपनी संस्कृति के प्रति विशेष अनुराग दिखता है।
इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव जलनाथ चौधरी, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, जिला प्रवक्ता रोशन लाल मुंडा, विज्ञान सिंह, अनगड़ा प्रखंड सचिव धर्मेंद्र सिंह, साहेबराम महतो सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
