नई दिल्ली, 29 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ब्लाइंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप की विश्वविजेता टीम का मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये बेटियां संकल्प, साहस और आत्मविश्वास की प्रेरक मिसाल हैं। इनकी उपलब्धियों पर देश को गर्व है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ब्लाइंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप की विश्वविजेता टीम का हौसला बताता है कि मजबूत इरादों के सामने कोई चुनौती बड़ी नहीं होती। इन्होंने अपने खेल से यह सिद्ध किया है कि प्रतिभा और परिश्रम ही असली पहचान बनाते हैं।
उन्होंने इन सभी बेटियों को भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये आगे बढ़ती रहें, नए कीर्तिमान स्थापित करती रहें और भारत का गौरव ऊंचा करती रहें। इस अवसर पर टीम के कोच और ब्लाइंड एसोसिएशन के सदस्यों से भी मौजूद रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव
