नागदा, 29 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में प्रतिष्ठित एक भारत कामॅर्स विद्यालय के एक प्राचार्य की शैतानी से स्कूल प्रबंधक हतप्रत है। प्राचार्य स्वयं कैची लेकर कक्षाओं में पहुंचे और दर्जनों बच्चे के बाल काट दिए। कुछ बच्चों के ऐसे बैतुके बाल काटे के उन्हें गंजा होने की बात सामने आई है। शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अप्रत्याशित घटना स्कूल प्रबंधन के गले की फांस बन गई।

गुरूवार को कुछ अभिभावक गण स्कूल पहुॅचे और रोष जताया। स्कूल की प्रतिष्ठा तार-तार होने से इधर स्कूल प्रबंधक प्राचार्या के खिलाफ कार्रवाई की बात बोल रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में यह बात सामने आई हैकि प्राचार्य गर्व से बोल रहे है कि हॉ मैने स्वयं कक्षा में जाकर दर्जनों बच्चों के बाल कॉटे है। प्राचार्य ने इस घटना को उचित बता रहे हैं। उनका मानना हैकि मेरे आने के बाद इस स्कूल में चले आ रहे। अनुशासन के लिए इस प्रकार से बच्चे के बाल काटे गए है।

गौरतलब है कि इस विद्यालय में केबी गुप्ता पदस्थ है। लगभग 6 माह पहले इन्होने यह स्कूल ज्वाईन किया है। इसके पहले ये जवाहर नवोदय विद्यालय बुरानाबाद तहसील खाचरोद में कार्यरत थे। वहा से सेवानिवृति के बाद भारत कार्मस विधायल में प्राचार्य बने।
बच्चे की सगाई
मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक बच्चे का नाम भी सामने आया है दो दिनों के बाद सगाई होने वाली है। इस बच्चे के ऐसे बाल कटे है जिनको मजबूरन गंजा होना पड़ रहा है। जिसको सगाई में शर्मसार होना पडेगा।
स्कूल संचालक मंडल
यह विद्यालय बिड़ला घराना के भारत कामर्स इंडस्ट्रीज द्धारा किसी जमाने में संचालित था। यह उद्योग 3 जून 2000 को बंद हो चुका है। उसके बाद इस स्कूल के संचालन की बागडोर अन्य लोगों के हाथ में आई है। इस विद्यालय की शिक्षा गुणवता किसी समय समूचे प्रदेश में विख्यात है। बोर्ड की परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट सूची में यहां के विधार्थी बाजी मारते है। वर्तमान इस स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष उद्योगपति एस.एन. शर्मा है। जोकि इन दिनों बड़ोंदा (गुजरात)में है। ये किसी समय यहां के उद्योग में प्रबंधक भी रहे हैं। सचिव ग्रेसिम के पूर्व मानव संसाधान एवं विकास (एचआरडी) वी.के. शर्मा है। उपाध्याय के पद पर मप्र शासन असंगठित कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत का नाम भी इस विधालयसे जुड़ा हुआ है। मैनेजर के पद पर अशोक शर्मा है, जो यहां के एक उद्योग से सेवानिवृत अधिकारी है। यहा के एक उद्योग में मैनेजमेंटके पद पर रहे अरविद कुमार चर्तुवेदी समति के कोषाघ्यक्ष है।
इस संबंध में भारत कॉमर्स विद्यालय बिरला गांव के प्राचार्य केबी गुप्ता का कहना है कि हां मैंने, लगभग एक दर्जन से अधिक बच्चों के बाल कक्षा में जाकर काटे हैं। स्वयं ने कैंची से काटे। विद्यालय में अनुशासन रखना इसलिए ऐसा किया गया है।
भारत कॉमर्स विद्यालय संचालन समिति कि अध्यक्ष एस.एन. शर्मा का कहना है कि प्रिंसिपल के बीच गुप्ता का यह कृत्य ठीक नहीं है। ऐसा नहीे करना चाहिए। इस बारे में श्री शेखावत जी को मेने अवगत कराया है।
बिरला ग्राम नागदा भारत कॉमर्स विद्यालय के मैनेजर अशोक शर्मा का कहना है कि यह बात सत्य हैकि प्राचार्य केबी गुप्ता ने स्कूल में बैतुके तरीके से बच्चों के बाल काटे है। ऐसा नहीं करना चाहिए। हम इस बार में उचित कार्रवाई करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया
