भाेपाल, 29 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक, परम पूज्य प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद सिंह ‘रज्जू भैया’ जी की आज गुरुवार काे जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें याद करते हुए विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए कहा- राष्ट्र निर्माण को समर्पित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक, परम पूज्य श्रद्धेय प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।आपके प्रखर विचार, कृतित्व व अद्भुत व्यक्तित्व मां भारती की सेवा के पथ पर राष्ट्र सेवकों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे
