रांची, 29 जनवरी (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव के तहत गुरूवार को रांची समाहरणालय और बुंडू अनुमंडल कार्यालय में बनाये गये निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष से अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा। इस दौरान रांची नगर निगम के लिए महापौर (मेयर) पद के लिए कुल छह और सभी 53 वार्डों के वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 211 नामांकन पत्र खरीदा, जबकि पहले दिन नामांकन शून्य रहा।

वहीं बुंडू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र बिक्री और नामांकन शून्य रहा, जबकि वार्ड पार्षद के लिए 05 प्रत्या शियों ने नामांकन पत्र खरीदा।

रांची नगर निगम के सभी 53 वार्डों में नामांकन पत्र खरीदनेवालों में वार्ड 1 – 04, वार्ड 2 – 01, वार्ड 3 – 05,
वार्ड 4 – 08, वार्ड 5 – 04, वार्ड 6 – 04, वार्ड 7 – 03, वार्ड 8 – 04, वार्ड 9 – 04, वार्ड 10 – 03, वार्ड 11 – 02, वार्ड 12 – 01, वार्ड 13 – 02, वार्ड 14 – 02, वार्ड 15 – 04, वार्ड 16 – 03, वार्ड 17 – शून्य, वार्ड 18 – 03, वार्ड 19 – शून्य , वार्ड 20 – 03, वार्ड 21 – 02, वार्ड 22 – 03, वार्ड 23 – 05, वार्ड 24 – 07, वार्ड 25 – 07, वार्ड 26 – 01,
वार्ड 27 – 03, वार्ड 28 – 02, वार्ड 29 – 06, वार्ड 30 – 03, वार्ड 31 – 08, वार्ड 32 – 06, वार्ड 33 – 03,
वार्ड 34 – 14, वार्ड 35 – 03, वार्ड 36 – 03, वार्ड 37 – 07, वार्ड 38 – 05, वार्ड 39 – 04, वार्ड 40 – 03, वार्ड 41 – 05, वार्ड 42 – 05, वार्ड 43 – 03, वार्ड 44 – 03, वार्ड 45 – 05, वार्ड 46 – 07, वार्ड 47 – 04, वार्ड 48 – 06
वार्ड 49 – 05, वार्ड 50 – 07, वार्ड 51 – 02, वार्ड 52 – 03 और वार्ड 53 के लिए 01 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा।
इधर, बुंडू नगर पंचायत में नामांकन पत्र खरीदने वालों अध्यक्ष पद के लिए शून्य, वार्ड 1 – 01, वार्ड 2 – 01, वार्ड 3 – शून्य , वार्ड 4 – शून्य , वार्ड 5 – शून्या, वार्ड 6 – शून्य , वार्ड 7 – शून्य , वार्ड 8 – 01, वार्ड 9 – शून्य , वार्ड 10 – शून्य , वार्ड 11 – 01, वार्ड 12 – 01 और वार्ड 13 में एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया।
इधर, रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए 06 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। इनमें आरती देवी, सोनु खलखो, राजेंद्र मुंडा, सुनील फकीरा कच्छाप, कथरीना मिंज और सुजाता मिंज का नाम शामिल है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
