रांची, 29 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा और नई पुस्तक करुणा द पावर ऑफ कंप्लशन और बाल ग्राम का 2025- 2026 की वार्षिक रिपोर्ट भेंट किया।

उन्होंने कैलाश सत्यार्थी की संस्था बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल मजदूरी के खिलाफ किए जा रहे कार्यों, गतिविधियों और कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

वहीं मुख्यमंत्री ने मौके पर दूरभाष के माध्यम से कैलाश सत्यार्थी के साथ बातचीत की और बच्चों के कल्याण और अधिकार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर मनोज कुमार भी मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
