

रामगढ़, 29 जनवरी (हि.स.)। रामगढ़ शहर के नेहरू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर का प्रथम वर्षिकोत्सव पर लगातार कार्यक्रम हो रहा है। दूसरे दिन गुरुवार को कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पाठकर्ता पंडित घनश्याम व्यास और संतोष भाई ने किया। समस्त पूजन कार्य विष्णु पोद्दार, संजय अग्रवाल, मुकेश बौंदिया, ऋषभ पटवारी, रितिक परशुरामपुरिया सपत्नीक के हाथों पुजारी ने संपन्न कराया। इसके बाद श्री श्याम चौरासी का पाठ, श्री श्याम परिवार अरदास मंडल के द्वारा किया गया। वहीं, अयोध्या से आए बंकू सिस्टर और लव अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक भजन पेश कर श्रद्धालुओं को झुमाया।

कार्यक्रम को लेकर कोलकाता से आए मालियों के द्वारा पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक खुशबूदार फूलों से सजाया गया था। मुख्य द्वार को पूरी के जगन्नाथ मंदिर का रूप दिया गया। यहां लोगों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन भी हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विनय अग्रवाल ने सारे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। अध्यक्ष सांवरमल अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल, ट्रस्टी रमेश अग्रवाल, राजेश पथरवा, मुरारी अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, सोनू पटवारी, कमल बगड़िया सहित अन्य शामिल थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
