देहरादून, 01 फ़रवरी 2026 (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने कहा कि हर व्यक्ति काेअपने जीवन में “पंच परिवर्तन” अपनाने चाहिए, जिनमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, स्वास्थ्य आधारित जीवन और नागरिक कर्त्तव्यबोध शामिल हैं।

आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर रविवार को यहां यमुना कॉलोनी स्थित वार्ड 33 में विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने लोगों से अपील की कि वे अपने हाथ के हुनर और कला को आगे की पीढ़ी तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक स्व-रोजगार से जोड़ें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में “पंच परिवर्तन” अपनाने चाहिए। इन पंच रत्नाें में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, स्वास्थ्य आधारित जीवन और नागरिक कर्त्तव्यबोध शामिल हैं। कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में हुनरबंद हिंदू कारीगरों जैसे नाई, कुम्हार, कारपेंटर, प्लम्बर, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन को सम्मानित किया गया। साथ ही, वृंदावन से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इस अवसर पर सुरेश प्रजापति, पंकज प्रजापति, बबलू मौर्य, कमल प्रजापति, नीरज जैन, अनूप कुमार, दीवान प्रजापति, मोना प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय
