दार्जिलिंग, 01 फरवरी (हि. स.)। दार्जिलिंग जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रतिक्षा झाड़खारिया को दार्जिलिंग की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बारासात पुलिस जिले की एसपी थी। यह पहला मौका है जब किसी महिला अधिकारी को दार्जिलिंग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वर्तमान एसपी प्रवीन प्रकाश को 6वीं बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। पुलिस के उच्च पदों पर कई अन्य तबादले भी किए गए है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।

गौरतलब है कि राज्य पुलिस के डीजी राजीव कुमार का कार्यकाल समाप्त हो गया है। राज्य सरकार ने पहले ही पीयूष पांडे को नया डीजी नियुक्त करने की घोषणा कर दी है। साथ ही कोलकाता के पुलिस आयुक्त समेत कई शीर्ष पदों पर भी फेरबदल किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
