अररिया 01 फरवरी(हि.स.)।बिहार बुनकर कल्याण समिति के पूर्व सदस्य अलीम अंसारी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आगामी वित्तीय वर्ष को लेकर पेश किए गए बजट को कपड़ा क्षेत्र खासकर खादी,हस्तकरघा और हस्तशिल्प के लिए वरदान साबित होने वाला बताया।उन्होंने पेश किए गए बजट की तारीफ की।

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री अंसारी ने कहा कि पहली बार महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना, मेघा टेक्सटाइल पार्क एवं पांच अन्य कपड़े क्षेत्र में केंद्र बनाने का बजट में प्रावधान किया गया है, जो निश्चित तौर पर कृषि के बाद कपड़ा क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा।

उन्होंने बताया कि खादी, हथ-करघा और हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल का शुभारंभ,वस्त्र कौशल इको-सिस्टम को बढ़ावा और आधुनिकता के लिए समर्थन 2.0 मिशन,परंपरागत टेक्सटाइल क्लस्टर को आधुनिक बनाने के लिए वस्त्र उद्योगों का विस्तार और रोज़गार योजना,प्राकृतिक मानव निर्मित और न्यू एज फाइबर ने आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना,जारी योजनाओं के एकीकरण और बढ़ावे के लिए राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम,विश्व स्तरीय और टिकाऊ वस्त्रों और परिधानों के लिए टैक्स-इको पहल,चुनौती के स्तर पर मेगा टेक्स्टाइल पार्को की स्थापना वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में वरदान साबित होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
