भाेपाल, 01 फ़रवरी (हि.स.)। समाज सुधारक एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, संत शिरोमणि गुरु रविदास की आज रविवार काे जयंती पर उन्हें नमन किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने इस अवसर पर गुरु रविदास काे स्मरण कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा- अबिगत नाथ निरंजन देवा। मैं का जांनूं तुम्हारी सेवा।। बांधू न बंधन छांऊं न छाया। तुमहीं सेऊं निरंजन राया।। संत शिरोमणि, परम श्रद्धेय संत गुरु रविदास जी की जयंती पर आपके चरणों में शत्-शत् नमन करता हूं। आपने कुरीतियों से मुक्ति, अध्यात्म और समरसता का मार्ग दिखाकर मानवता का कल्याण किया।

गाैरतलब है कि सनातन परंपरा में माघ मास की पूर्णिमा को न सिर्फ स्नान-दान से जुड़ी माघी पूर्णिमा व्रत के लिए बल्कि जाने-माने संत और समाज सुधारक संत रविदास की जयंती के लिए भी जाना जाता है। आज गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती मनाई जा रही है। गुरु रविदास जिन्हें रैदास भी कहा जाता है, उन्होंने अपनी भक्ति आंदोलन के जरिए समाज के भेद-भाव को दूर करने का बीड़ा उठाया था।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे
