मुरादाबाद, 01 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनें अब लखनऊ मंडल के मोहनलाल गंज स्टेशन पर भी रुकेंगी। इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से एक-एक मिनट का ठहराव दिया गया है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने रविवार काे जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था 25 फरवरी से एक मार्च 2026 तक लागू रहेगी। उन्हाेंने आगे बताया कि, हावड़ा-अमृतसर मेल, अमृतसर-हावड़ा मेल, प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस, बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस (सिंगरौली-टनकपुर), त्रिवेणी एक्सप्रेस (टनकपुर-सिंगरौली), त्रिवेणी एक्सप्रेस (शक्ति नगर-टनकपुर), त्रिवेणी एक्स. (टनकपुर-शक्ति नगर), बनारस-देहरादून (जनता एक्सप्रेस), देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस को मोहनलाल गंज स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
