–प्रयागराज एम्स व रोजगार से निराशा

प्रयागराज, 01 फ़रवरी (हि.स.)। संसद में पेश हुए आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इलाहाबाद संसदीय सीट से सांसद उज्जवल रमण ने कहा कि जब आम जनता को जब कुछ ना देना हो तो इसको विकसित भारत का बजट नाम दिया जाता है। इस बजट में आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है, अमीरों को और अमीर करने वाला कारपोरेट बजट है।

सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सदन में बजट सुनकर सांसद उज्जवल रमण सिंह बेहद निराश हुए कि प्रयागराज के लिए कुछ भी नहीं मिला। चिकित्सा व्यवस्था सुधार के लिए एम्स नहीं मिला, नैनी औद्याेगिक पुर्नजीवित के लिए 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था वो पूरा नहीं हुआ। लोहगरा रिफाइनरी पर भी कोई घोषणा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस बजट में रोजगार के लिए कुछ भी नहीं किया गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
