जम्मू, 01 फरवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के आगामी बजट सत्र के मद्देनजर वित्त विभाग और उसके प्रशासनिक नियंत्रण के तहत सभी विभागों के प्रमुख (एचओडी) आज शनिवार को भी खुले हैं।

वित्त विभाग ने राज्य सरकार के बजट सत्र से पहले बजट से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन और आधिकारिक मामलों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के लिए 31 जनवरी और 1 फरवरी को कार्यालय खोलने का निर्णय लिया था। आदेश में सभी संबंधित विभागों को आगामी बजट सत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उक्त दिनों के दौरान पूर्ण उपस्थिति और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया है।

——————————
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह
