फर्रुखाबाद, 01 फरवरी( हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में रविवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश दीपेंद्र कुमार सिंह, मेराज अहमद, संजय कुमार तथा सी जे एम घनश्याम शुक्ला, सिविल जज जयवीर सिंह, व दीपिका रानी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया ।

लीगल एड डिफेंस काउंसिल शिव नरेश सिंह, सुरेन्द्र कुमार राणा, प्रशांत गुप्ता परा विधिक वालंटियर्स, नरेन्द्र सिंह परिहार, यशपाल सिंह, देवराज सिंह, हेतराम, धनदेवी, अंजली, परिवार कल्याण समिति की सदस्यगण गुंजा जैन, भावना गुप्ता, मालती देवी, शिवांगी तिवारी, वाणी मिश्रा के साथ इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष शीश मेहरोत्रा जिला प्रशासन की डॉ रंजना राणा तथा पत्रकार सतीश गुप्ता को जनपद न्यायाधीश द्वारा साल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रियंका गांधी द्वारा कार्यक्रम के संचालन के लिए अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार तथा डिप्टी चीफ़ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुरेंद्र कुमार राणा व कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जादूगर गोगा जादू दिखाया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
