जम्मू,, 01 फ़रवरी (हि.स.)।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आज ओवके क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पार्टी बैठक का आयोजन किया। बैठक का आयोजन पार्टी जिला टाउन अध्यक्ष (कोऑर्डिनेटर) कुलगाम जन मोहम्मद वानी की निगरानी में किया गया।

बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठनात्मक मामलों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एकजुटता, आपसी समन्वय और आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर पीडीपी यूथ जिला अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल गैन भी मौजूद रहे। इसके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनसे ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने तथा लोगों की सेवा कर पार्टी के सिद्धांतों को मजबूत करने का आह्वान किया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
