पौड़ी गढ़वाल, 01 फ़रवरी (हि.स.)। डा.शिवानंद नौटियाल एवं सुरेंद्र नौटियाल जनकल्याण सामाजिक समिति की ओर से विश्वेश्वर महादेव चोपडयू में भगवान राम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने के पावन अवसर पर तीन दिवसीय भव्य रामचरितमानस पाठ, हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान श्रीराम से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में भी जनहित एवं समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर समाज के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।

इस मौके पर शेखर गिरी महाराज, कृष्णबल्लभ पोखरियाल, अशोक कैंथोला, विमल सिंह नेगी, सुधांशु पोखरियाल, आशुतोष पोखरियाल, हिमांशु पोखरियाल, गुड्डी देवी, शैलजा नौटियाल, निर्मला देवी, आरती देवी आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह
