रांची, 01 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट में रोजगार और औद्योगिक विकास के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है।

यादव ने रविवार को प्रेस की विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्वतंत्र भारत का सबसे कमजोर और मायूस करने वाला यह बजट है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारत को दुनिया का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का दावा करती रही है। पिछले वर्ष 2025 में देश में लगभग एक लाख छोटी-बड़ी कंपनियां बंद हो गई। इससे देश में निरंतर बेरोजगारी, पलायन और महंगाई बढ़ रही है।
यादव ने कहा कि आम बजट में कोइ ठोस मिशन और विजन दिखाई नहीं दिया। उद्योग,कृषि,टेक्निकल यूनिवर्सिटी और श्रमिक कल्याण के लिए भी कुछ नहीं दिया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
