मुरादाबाद, 01 फ़रवरी (हि.स.)। बालिका अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए मुरादाबाद निवासी क्रिकेटर निकिता दास का चयन हुआ है। निकिता ने हाल ही में अयोध्या में 21 जनवरी से आयोजित हुए क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया था।

मुरादाबाद डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि निकिता दास मुरादाबाद के मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की होनहार छात्रा है। यह बचपन से ही किक्रेट खेल रही है। अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर कि अभी तिथि व स्थान घोषित नहीं हुआ है।

निकिता के चयन पर मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रेनूका जोएल, खेल प्रभारी क्लेरिस सिंह सहित अन्य शिक्षिकाओं ने बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
