–चेयरमैन ने शमशान गृह का किया भूमिपूजन

हमीरपुर, 01 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर एक में रविवार को 20 लाख की लागत से बनेगा, शमशान गृह का नगर पंचायत चेयरमैन ने भूमि पूजन किया। इससे लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से राहत मिलेगी।

कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर एक में लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए दूर जाना पड़ता था, इस समस्या के समाधान के लिए नगर अध्यक्षा आशा रानी कबीर ने भूमि पूजन कर इस महत्वपूर्ण जनहित कार्य का शुभारम्भ कराया। शमशान गृह के निर्माण से वार्ड नंबर एक के लोगों को अब दूर-दराज़ क्षेत्रों में जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। उन्हें अपने ही क्षेत्र में सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने बताया कि वार्ड वासियों की मांग पर शमशान गृह का भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया जा रहा है। इस मौके पर सोनू कबीर, अनुरुद्ध पांडे, सभासद आदि मौजूद रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा
