भुवनेश्वर, 01 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वसरमा को जन्म दिन पर बधाई दी है ।

मुख्यमंत्री माझी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बधाई देते हुए लिखा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वसरमा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। महाप्रभु श्री जगन्नाथ आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। आपके नेतृत्व में असम राज्य जन-कल्याण, सुशासन और विकास के पथ पर निरंतर प्रगति करता रहे।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो
