रायपुर 01 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से विख्यात राजिम एक बार फिर धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति के त्रिवेणी संगम का साक्षी बनने जा रहा है। माघ पूर्णिमा आज रविवार 1 फरवरी से महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष भी कुंभ कल्प का आयोजन नए मेला स्थल चौबेबांधा, राजिम में होगा। त्रिवेणी संगम पर होने वाले इस कुंभ में देश भर से साधु-संत और श्रद्धालु जुटेंगे। वहीं आज से तीन दिवसीय सिरपुर महाेत्सव का भी शुभारंभ हाेने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस महाेत्सव का भव्य शुभारंभ करेंगे।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
