लखनऊ, 01 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 पर अपनी प्रक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट देश के भविष्य को मज़बूत दिशा देने वाला है। इस दूरदर्शी बजट ने आर्थिक समृद्धि की ठोस नींव रखी है। पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र के लिए यह बजट उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। सारनाथ और हस्तिनापुर को एक्सपीरिएंशियल कल्चरल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना प्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान देगी।

जयवीर सिंह ने कहा कि बजट में काशी को विशेष तवज्जो मिली है। दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिलीगुड़ी, प्रदेश में पर्यटन, निवेश और रोज़गार के नए अवसर सृजित करेगी। सेमीकंडक्टर 2.0 और नोएडा सेमीकंडक्टर पार्क से यूपी औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। महात्मा गांधी हैंडलूम योजना और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ से कारीगरों व स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन
