बेतिया, 01 फ़रवरी (हि.स.)। भंगहा थाना क्षेत्र के धूमाटांड़ सैनिक रोड पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 240 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं में इंदु देवी, सावित्री देवी और सुनीता देवी, निवासी रामपुर है।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से तीन महिला तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर भारत में प्रवेश कर रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद की गई कार्रवाई में 240 लीटर चुलाई शराब बरामद कर तीनों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक
