पौड़ी गढ़वाल, 01 फ़रवरी (हि.स.)। संत शिरोगणी गुरू रविदास महाराज की जयंती मनाई महाराज की जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के प्रेम, समानता और भाईचारे पर आधारित विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

रविवार को पुराने जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, मुख्य वक्ता विधायक राजकुमार पोरी, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। वक्ताओं ने संत रविदास के प्रेम, समानता और भाईचारे पर आधारित विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संत रविदास की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए समाज के वंचित, पिछड़े और गरीब वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सामाजिक एकता, समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र टम्टा, महामंत्री भक्ति शाह, ब्लाक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा, अनुसूचित जाति महिला मोर्चा पौड़ी नगर अध्यक्ष सुमन देवी आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह
