हरिद्वार, 01 फ़रवरी (हि.स.)। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ, सुंदर जनपद हो। स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विगत तीन माह से निरंतर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं कस्बों तक व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में जनसमूह की सहभागिता के साथ विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बहादराबाद में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ, सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया साथ ही सभी पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को निरंतर दो माह से निरंतर चल कर तीसरे महीने में प्रवेश कर रहा है। रविवार को सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं जनसमूह द्वारा बहादराबाद में शिवालिक नगर मोड़, गंग नगर मोड़ से बहादराबाद चौराहे तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है, जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मोहित चौहान, ब्लॉक से एडीओ पंचायत राजेंद्र बिष्ट, स्वयं सेवी संस्था, एनआरएलएम समूह की महिलाएं, महिला मंगल दल, आईटीसी सुनहरा कल की टीम, शिवालिक नगर पालिका के सभी कर्मचारी, सिडकुल के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्रवासी सहित जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
