प्रयागराज, 01 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सरायममरेज थाना क्षेत्र स्थित जंघई बाजार के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने रविवार काे बताया कि सड़क हादसे में जान गवांने वाले यक्ति की पहचान भदोही जिले के हरदुआ गोसाईं का पूरा गांव निवासी श्याम शंकर गिरी (55) के रूप में हुई हैं। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग पहुंचे। परिजनाें ने पुलिस काे बताया कि वह घर से जंघई बाजार गए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गये।फिलहाल पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
