कानपुर, 01 फरवरी (हि.स.)। इलेक्ट्रिक सिटी बसों में अधिकतर निःशुल्क यात्रा सुविधा समाप्त किये जाने की शिकायत की है। इसके लिए मण्डलायुक्त कानपुर मण्डल, प्रबन्ध निदेशक, केसीटीएसएल व प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उप्र शासन से वार्ता करके निःशुल्क यात्रा सुविधा बहाल करायी जायेगी। यह बातें रविवार को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कही।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने रविवार दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क में शिविर का आयोजन किया। शिविर में 64 दिव्यांग इलेक्ट्रिक सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा पास न बनने की शिकायत दर्ज करायी। दूर दराज से आए दिव्यांगजनों ने आवास, दिव्यांग पेंशन, रोजगार के लिए ऋण, आय प्रमाण पत्र न बनने, रेलवे यूनिक कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड न बनने की शिकायत 42 दिव्यांगों ने दर्ज कराई।

वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी मामलों में सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा किसी भी दिव्यांग को किसी प्रकार की असुविधा हो तो वह हमारे संगठन से सम्पर्क कर सकता है।
शिविर में राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, ओमप्रकाश दास आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप
