हल्द्वानी, 01 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तराखंड की कुमाऊं क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की गतिविधियां सीजन के साथ तेजी पकड़ ली है। सरोवर नगरी नैनीताल जिले के कैंची धाम,नैना देवी,घोड़ाखाल और अल्मोड़ा के जागेश्वर सहित कई प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

सरकार की मानसखंड योजना के तहत प्रमुख मंदिरों के विकास कार्य चल रहे हैं,जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिला है।

कैंची धाम सहित इन बढ़ती यात्राओं से न केवल शहर और जिले की रौनक बढ़ी है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी बूस्ट आया है। होटल,टैक्सी, रेस्तरां, दुकानदार और स्थानीय रोजगार इस पर्यटन गतिविधि से सीधा लाभ उठा रहे हैं।
जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। कैंची धाम, जागेश्वर और घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में इन दिनों काफी श्रद्धु पहुंच रहे हैं। सरकार इसे देखते हुए सुविधाओं के विस्तार और बाइपास मार्गों से आवागमन आसान बनाने पर जोर दे रही है, जिससे ट्रैफिक दबाव कम हो और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।
हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी
