फर्रुखाबाद, 01 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को टाउन हॉल तिराहा से पक्का पुल चौराहे से चौकी इंचार्ज बजरिया लक्ष्मण सिंह की भ्रष्टाचारी कार्यपाली को लेकर मसाल जुलूस निकाला। व्यापारियों ने मांग की गई की यदि चौकी इंचार्ज को एक सप्ताह के अंदर नहीं हटाया गया तो उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन आंदोलन पुतला दहन करने को विवश होगा।

इस मौके पर राजू चौरसिया, मुन्नालाल, विपिन तिवारी, अंशुल सहित सैकड़ों युवा व्यापारी मौजूद रहे। राजू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को व्यापार मंडल ने एक सप्ताह पूर्व ज्ञापन के माध्यम से चौकी इंचार्ज की शिकायत की थी। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर आज व्यापार मंडल ने मसाल जुलूस निकाला। यह चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह के अंदर चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह, सिपाही गौरव पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापार मंडल चौक चौराहे पर धरना प्रदर्शन, मसाल जुलूस, पुतला दहन और आमरण अनशन करने को बाध्य होगा । इस मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर गुण दोष के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

—————–
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
