देवरिया, 01 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ आज मोदी सरकार के आम बजट के भाषण को जनपद देवरिया के जिला पंचायत सभागार में लाइव देखा। इस अवसर पर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की विकास यात्रा, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और जनता के विश्वास को केंद्र में रखते हुए भाजपा सरकार ने यह बजट पेश किया है ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है । उन्होंने कहा कि इस बजट में प्रमुख रूप से आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना, निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना, जनता की उम्मीदों को पूरा करना, सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर देना तथा सबका साथ सबका विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजय शाही ने की तथा कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री प्रमोद शाही रहे । इस दौरान पूर्व विधायक डा सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार दुबे, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविंद्र कौशल, नीरज शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, प्रेम अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, जिया मंत्री निर्मला गौतम, मारकंडे गिरी, सुधीर श्रीवास्तव, अखिलेश त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह आजाद, कामेश्वर तिवारी, आराधना पांडे, ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल, अजय सिंह, शिवकुमार राजभर, यशवंत शाही सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
