जम्मू,, 01 फ़रवरी (हि.स.)। बनी सब-डिवीजन में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरु रविदास मंदिर बनी से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए गुरु महाराज के उपदेशों का स्मरण किया। शोभा यात्रा बनी-बसौली मार्ग से होकर मुख्य बाजार पहुंची और पुनः मंदिर परिसर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस पावन कार्यक्रम में विधायक बनी ने भी भाग लिया और गुरु रविदास जी के समानता, प्रेम और भाईचारे के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। मंदिर परिसर में कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
