रांची, 01 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के तत्वावधान में कमड़े स्थित शौंडिक धर्मशाला में शनिवार को सभा सह सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साहू के स्वागत भाषण से हुई। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की एकजुटता को मजबूत करना और भविष्य की रणनीति तय करना है।

वहीं महासचिव विद्याधर प्रसाद ने संघ की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
मौके पर समाज के वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को संगठित करने की जरूरत पर बल दिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग करने के लिए सामूहिक कन्या विवाह योजना का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस अवसर पर संघ के युवा सदस्यों ने तकनीकी और व्यापारिक सहयोग के लिए डिजिटल नेटवर्क बनाने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष उदय साहू, रमेश साहू, मंत्री रुपेश साहू, अरुणदेव कुमार, कोषाध्यक्ष निशांत गुप्ता सहित कई पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar
