अयोध्या, 01 फ़रवरी (हि.स.)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह के अवसर पर रविवार को संत रविदास मंदिर पंचायती सेवा समिति हनुमानकुंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक कौशल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को माला पुष्पांजलि के बाद आरती उतारी ।

इस अवसर आयोजित समारोह एवं हिन्दू सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कौशल कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र है, इसलिए संगठन में शक्ति है। उन्होंने कहा कि जीना है तो गरजें जग में हिन्दू हम सब एक, उलझे सुलझे प्रश्नों का है उत्तर केवल एक I उन्होंने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि हमें संगठित रहना होगा। कलयुग में संगठन ही शक्ति होती है। हमारा देश हजारों साल तक गुलाम रहा यदि हम संगठित होते तो पराधीन नहीं होते। कहा कि हमारा देश हिंदू राष्ट्र है, था और आगे भी रहेगा। सनातन की शक्ति को मजबूत करने के लिए हमें बटने से बचने की जरूरत है।

समारोह मुख्य अतिथि के रूप में उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली के महंत डा. भरत दास ने सभी को एक साथ मिल कर रहने की अपील करते हुए समाज की कुरीतियों का उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षा, परिवार और समाज के माध्यम से संस्कारों के संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही चुनौतियों का सामना कर सकता है। यदि एकजुट नहीं हुए तो सनातन धर्म पर संकट बरकरार रहेगा। जो निरंतर है वही सनातन है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें संगठित होना होगा। यदि एकजुट नहीं हुए तो सनातन धर्म पर संकट बरकरार रहेगा। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें संगठित होना होगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ के शताब्दी वर्ष पर सभी नगरों में बस्ती स्तर पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित कर रहा है l समारोह की अध्यक्षता मंदिर महंत बनवारी पति महाराज ने किया। सम्मेलन में विधायक अभय सिंह, संघ के महानगर प्रचारक सुदीप , महानगर संघचालक डा. विक्रमा प्रसाद पांडेय, महानगर सह संपर्क प्रमुख रवि दास, महानगर सायं प्रचारक आकाश, महानगर कुटुंब प्रबोधन सह प्रमुख पवन पांडेय, नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति तिवारी , महंत संजीव दास,महंत वीरेंद्र दास, महंत मनीष दास, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, समाज सेवी अवधेश वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय
